संयुक्त अरब अमीरात में दो व्यक्तियों पर पुलिस वाला बन कर एक व्यक्ति को लूटने का आरोप है। यह घटना पिछले साल अक्टूबर की है। कोर्ट के मुताबिक जब पीड़ित सोने की तैयारी कर रहा था तभी आरोपी उसके पास पहुँच उसका नाम पूछने लगें।

आरोपियों ने कहा कि वह पुलिस वाले हैं और पीड़ित को उनके साथ चलना होगा। पीड़ित ने कहा कि उसने कोई गुनाह नहीं किया है इसीलिए वह उनके साथ नहीं जाएगा। इतना सुनते ही वह उसे उठाकर ले गए।

 

मिली देश निकाला की सजा

पीड़ित से उन्होंने Dh3,200 और mobile phone छीन लिया। फिर उसे वापस उसके घर छोड़ गए। उस दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को जेल की सजा के बाद देश निकाला की सजा दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।