आवागमन प्रक्रिया को बना दिया गया है आसान

दुबई में आवागमन प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। Dubai International Airport (DXB) के Terminal 3 पर स्मार्ट गेट के फेशियल फीचर का इस्तेमाल कर आसानी से यात्रा कर सकते हैं। DXB Terminal 3 पर अब 5 स्मार्ट गेट को लगा दिया गया है जहां आप आसानी से इमिग्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इन स्मार्ट गेट पर ऑप्टिक और फेशियल प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।

पासपोर्ट को करना होगा स्कैन

इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रवेश और प्रस्थान करने वाले यात्रियों को अपना पासपोर्ट स्कैन करना होगा। यात्री को अपने पासपोर्ट या Emirates ID का इस्तेमाल कर DXB Terminal 3 पर स्मार्ट गेट का अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया बेहद ही आसान होगी। यात्री को कैमरा पर देखते हुए स्मार्ट गेट से पास करना होगा। इस दौरान यह ख्याल रखें कि आपका चेहरा ढका ना हो। यहां पर किसी तरह के डॉक्यूमेंट को स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। अपना पासपोर्ट और बोर्डिंग पास तैयार रखें। अगर जरूरत पड़े तो तुरंत इस्तेमाल करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>