ग्राहकों के लिए सेल की भरमार

होली में अब अधिक दिन बाकी नहीं है। ऐसे में ई कॉमर्स वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए सेल की भरमार लग गई है। सभी जगह एक से एक डिस्काउंट ऑफर में प्रोडक्ट मिलने वाले हैं, ऐसे में अगर आप कई सामान की लिस्ट बनाकर बैठे हैं तो यह काफी अच्छा समय हैं उन्हें खरीदने का। कपड़े से लेकर ज्वेलरी और महंगे इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट आपको यहां किफायत में मिल जायेंगे। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

60 से 80 फीसदी डिस्काउंट ऑफर का मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, स्मार्टवॉच, स्पीकर और ट्रिमर समेत कई तरह के प्रोडक्ट पर आपको डिस्काउंट मिलेंगे। इस समय TV, स्मार्टफोन और होम एप्लायंस पर 75 प्रतिशत तक छूट का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं इन्हीं डिस्काउंट ऑफर में AC और फ्रिज खरीदना आपको काफी फायदेमंद पड़ेगा क्योंकि गर्मी शुरू ही होने वाली है। AC, कूलर और फ्रिज अगर आपकी शॉपिंग लिस्ट में है तो इसी समय लेना बेस्ट रहेगा।

अपनी शॉपिंग लिस्ट को करें कंप्लीट

अपनी शॉपिंग लिस्ट को पूरा करना इस समय तो बिल्कुल भी पहाड़ तोड़ने जैसा नहीं है क्योंकि होली वाला सेल कई ई कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हो गया है और कइयों पर शुरू होने वाला है। आप Flipkart समेत ई कॉमर्स वेबसाइट पर रेट जांच कर अपनी पसंद अनुसार खरीददारी कर सकते हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>