सरकार के द्वारा दी जाने वाले राशन कार्ड सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि सरकार के द्वारा जारी किया गए नियमों का पालन करने के बाद ही यह सेवाएं उन्हें प्रदान की जाएगी। सत्ता के द्वारा जो भी नियम लागू किए गए हैं वह उन लोगों पर रोक लगाने के लिए किया गया है जो अवैध तरीके से सरकारी स्कीम का इस्तेमाल करते हैं।

Big sack of white rice

करीब 17065 राशन कार्ड ब्लॉक

ऐसे लोग जो सरकारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनका राशन कार्ड ब्लॉक किया जा रहा है। कांगड़ाजिले में 9569 राशन कार्ड को ब्लॉक किया गया है, चंबा के 7496 राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल यह सारे कार्ड इसलिए ब्लॉक किए गए हैं क्योंकि इनके द्वारा ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया था।

इसीलिए जो भी लोग राशन कार्ड सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए जरूरी है कि वह अपना ई केवाईसी प्रक्रिया जरूर पूरा कर लें। यह साफ-साफ कह दिया गया है कि जितने भी लोगों ने अब तक ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है उनके राशन कार्ड को ब्लॉक करना शुरू कर दिया गया है और ऐसे लोगों का नाम जल्द ही योजना से काट दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>