बिना पंजीकरण के ई स्कूटर चलाने वाले लोगों पर कार्यवाही

अबू धाबी में बिना पंजीकरण के ई स्कूटर चलाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में पुलिस अधिकारी उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाते दिख रहे हैं।

ई स्कूटर चलाने से पहले सभी तरह के नियमों से अवगत हो जाएं

अधिकारियों ने कहा है कि ई स्कूटर चलाने से पहले सभी तरह के नियमों से अवगत हो जाएं। इससे जुड़े किसी भी तरह के उल्लंघन में पकड़े जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

अधिकारियों ने Integrated Transport Centre (ITC) के साथ मिलकर दो महीने का जागरूकता अभियान शुरू किया है। ई स्कूटर के साथ लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।