भारत में भूकंप

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में बार बार आ रहे भूकंप के झटके लोगों के लिए चिंता का विषय है। एक बार फिर से दोपहर 1:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसकी तीव्रता काफी कम होने के कारण कम ही लोगों को इसका पता चला है। कुछ लोगों ने कहा कि भूकंप आया था इसकी हमें खबर तक नहीं मिली।

4.4 मापी गई है तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। यह भूकंप दोपहर 1.30 बजे तीव्रता 4.4 से आया था जिसका केंद्र नेपाल था। दिल्ली एनसीआर के साथ पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीव्रता 4.4 के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। काफी कम तीव्रता होने के कारण इससे किसी भी नुकसान की खबर नहीं है। कई लोगों को इस भूकंप का पता नहीं चला। उन्हें इसकी खबर तब मिली जब न्यूज देखा।

लगातार आ रहे हैं झटके 

पिछले महीने भी इस तरह के झटके दिल्ली एनसीआर इलाकों में महसूस किए गए थे। भूकंप से जुड़े नुकसान से बचने के लिए तमाम तरह के सुरक्षा एहतियात का पालन करें।