पूरी खबर एक नज़र,

  • ईरान में भूकंप
  • तीन लोगों की मृत्यु
  • कतर, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में जोरदार भूकंप के झटके

6.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप

शनिवार को ईरान, कतर, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शनिवार को ईरान में 6.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया जिसमे करीब तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा 8 लोग घायल भी हुए हैं। Times of Israel ने इस बात की जानकारी दी है। ईरान एक strong seismic activity का इलाका है।

वहीं चीन के शिंजियांग प्रांत में भी रात को 3:30 बजे धरती कांपी। ईरान से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजकर सात मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र सतह से 22 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के दो बड़े झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में हैं।

भूकंप से अधिक तबाही नहीं मची है

रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि इस भूकंप से अधिक तबाही नहीं मची है लेकिन फिर भी कुछ लोगों की जान चली गई है। पिछले साल भी Hormozgan province में आए भूकंप में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। उस वक्त यह भूकंप 6.4 और 6.3 magnitude का आया था।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।