यह देश भी अब भारतीयों को देगा visa on arrival की सुविधा

किसी भी देश में यात्रा करने के लिए वीजा पासपोर्ट की जरूरत होती है। लेकिन कई ऐसे देश हैं जो वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा लोगों की मुश्किलों को काफी हद तक कम कर देते हैं। भारतीय लोगों के लिए इस तरह की सुविधाएं देने वाले कई देश हैं। इन्हीं में अब एक और देश का नाम शामिल हो गया है।

Visa नियमों में बदलाव किया गया है

दरअसल मित्र ने अभी फिलहाल में अपने वीजा पॉलिसी में बदलाव किया है जिसका लाभ भारतीयों को भी मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीयों को भी वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाएगी। पांच साल के मल्टीपल-एंट्री वीजा की कीमत 57,688 रुपए होगी। वहीं 30 दिनों के लिए वैलिड सिंगल एंट्री वीज़ा-ऑन-अराइवल की कीमत 2,060 रुपए होगी।

रहस्यों से भरा है मिस्र

रहस्यों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो खूब पसंद आयेंगे। इन्हीं में से एक है मिस्र। यह एक ऐसा देश है जिसका नाम सामने आने पर गीज़ा के पिरामिड्स, द स्फिंक्स, किंग्स की घाटी, काहिरा की राजधानी, अलेक्जेंड्रिया के प्राचीन शहर समेत कई तरह के रोमांचक स्थानों का नज़ारा आंखों के सामने आ जाता है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>