Eid Al Adha 1445 AH के मौके पर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई

ओमान में Eid Al Adha 1445 AH के मौके पर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। महामहिम Sultan Haitham bin Tarik के आदेश के अनुसार इस मौके पर कर्मचारियों के लिए छुट्टी का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी सरकारी संस्थाओं सहित प्राइवेट संस्थानों में भी इस मौके पर छुट्टी रहेगी।

कब से कब तक Eid Al Adha 1445 AH की रहेगी छुट्टी?

ओमान में Eid Al Adha 1445 AH के मौके पर रविवार 9 Dhul Hijja 1445 AH यानी कि 16 जून 2024 और गुरुवार 13 Dhul Hijja 1445 AH यानी कि 20 जून 2024 तक छुट्टी रहेगी। फिर से सारा काम रविवार, 23 जून 2024 से शुरू कर दिया जायेगा।

श्रम मंत्रालय के द्वारा यह भी कहा गया है कि अगर कोई ऐसा काम है जिसमें छुट्टी के दौरान कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है तो शर्तों के आधार पर काम के एवज में कर्मचारियों को प्रॉपर भुगतान करना होगा। छुट्टी के दौरान किए गए काम का मुआवजा देना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>