कर्मचारियों के लिए की गई छुट्टी की घोषणा
ओमान में ईद के मौके पर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए ईद के मौके पर लंबी छुट्टी दी जाएगी। कर्मचारियों को 9 अप्रैल से लेकर शनिवार 13 अप्रैल 2024 तक छुट्टी दी जाएगी।
प्रदान करना होगा मुआवजा
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि श्रम मंत्रालय के द्वारा जारी इन नियमों का पालन सभी को अच्छी तरह करना होगा। अगर किसी ऑफिस में इस छुट्टी के दौरान कर्मचारियों का काम करना जरूरी होता है तो कर्मचारी का यह अधिकार है कि उसे मुआवजा प्रदान किया जाए।
नियोक्ता को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्मचारी का मुआवजा प्रदान करना होगा। दूसरी खाड़ी देशों में भी ईद को लेकर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कुवैत, सऊदी, संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में छुट्टी की घोषणा की घोषणा की गई है। कर्मचारियों को लंबी छुट्टी दी गई है।