Election कमीशन ने 2029 चुनाव के लिए अभी से कर दिया बदलाव का ऐलान, नये सरकार के बनने से पहले ही हुआ फ़ैसला

GulfHindi Desk3 June 20241 min read0 viewsIndia

देश भर में लू और गर्मी के बीच हुआ लोकसभा चुनाव, आयोग ने जताई चिंता

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों से लेकर आम मतदाता तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लू के थपेड़ों और शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच चुनाव कराने से हुई जानमाल की हानि पर निर्वाचन आयोग ने चिंता जताई है और 2029 में होने वाले आम चुनाव के लिए विशेष प्लान तैयार किया है।

2029 में बदल जाएगा चुनाव का समय

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अगली बार, यानी 2029 में होने वाला लोकसभा चुनाव अप्रैल के आखिर तक संपन्न कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने इस बार के अनुभव से सबक लिया है। प्रचंड गर्मी के चलते वोटिंग परसेंटेज में भी गिरावट आई है और कई राज्यों में मतदान कर्मचारियों को स्वास्थ्य समस्याएं हुईं।

मतदाताओं ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव 2024 में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाले, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के वोटर्स का 2.5 गुना है। जम्मू-कश्मीर ने भी चार दशकों में सबसे अधिक वोटिंग कर रिकॉर्ड बनाया।

अब कहीं नहीं होंगे नजर से गायब

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर आयोग की फजीहत और तीनों आयुक्तों को लापता जेंटलमेन करार देने वाले मीम्स पर प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि हम कहीं नहीं गायब थे, हमेशा यहीं थे। चुनाव आयोग ने 68,000 से अधिक निगरानी दल और 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षा कर्मियों के साथ बड़ी चुनौतियों के बीच चुनाव कराया।

 

Share:

Comments

Leave a comment