Electronic fraud in Bahrain

बहरीन मे Anti-Economic Crimes Directorate के द्वारा रिसीव किए गए एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बहरिनी व्यक्ति के बारे में पता चला है जो ऑनलाइन विदेश में बैठी महिला के साथ फ्रॉड घटना को अंजाम जान दिया है।

नागरिकता दिलाने का किया था वादा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए उसे महिला को पैसे के बदले बहरिनी नागरिकता दिलाने का वादा किया था। महिला ने जब उस व्यक्ति से संपर्क किया, तब पता चला कि वह आसानी से पैसों के बदले नागरिकता प्राप्त कर सकती है।

महिला को कन्वेंस करने के लिए उसे व्यक्ति ने अलग-अलग तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया और उसे बताया कि वह लोगों को आसानी से नागरिकता प्रदान करने में मदद करता है। इसके बदले उसने उस महिला से BD100,000 ले लिया था। बाद में सच पता चलने के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और उसे गिरफ्तार कर 3 साल जेल की सजा सुनाई गई है और BD1,000 का जुर्माना भी लगाया गया है।