यूएई नागरिकों के लिए बड़ी खबर आई सामने

संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक अगर UK ट्रैवल करना चाहते हैं तो उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नागरिकों के लिए 1 फरवरी से वीजा नियमों में बदलाव होने वाला है। बुधवार को लंदन में यूएई दूतावास ने इस बात की जानकारी दी है कि यूएई नागरिक ‘Electronic Travel Authorisation’ (ETA) scheme के लिए योग्य हैं। यानी कि अब प्री एंट्री वीजा की जरुरत नहीं होगी।

यूएई नागरिकों के लिए 1 फरवरी से बदल जाएगा नियम

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 1 फरवरी से यात्रा के लिए pre-entry visa की जरूरत नहीं होगी। वीजा के लिए ऑनलाईन भी आवेदन किया जा सकता है। जो भी व्यक्ति इस वीजा के लिए आवेदन करना चाहता है वह ‘UK ETA’ app या GOV.UK पर 1 फरवरी से आवेदन कर एंट्री परमिट प्राप्त कर सकता है।

इसकी मदद से यात्री दो साल के लिए असीमित संख्या में Dh47 शुल्क में यात्रा कर सकता है। गुरुवार 1 फरवरी से इस वीजा के लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>