कुवैत में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक ज़रूरी खबर है। Embassy of India Kuwait ने 15 अप्रैल 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी की है। अब सऊदी अरब के ट्रांजिट वीज़ा के लिए दूतावास की मदद नहीं मिलेगी। यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है और इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो सऊदी के रास्ते यात्रा करते हैं।

ℹ: Iran Export Update: ईरान ने रोका पेट्रोकेमिकल का एक्सपोर्ट, फैक्ट्रियों पर हमले के बाद लिया बड़ा फैसला, दुनिया भर में होगा असर

सऊदी ट्रांजिट वीज़ा की सुविधा क्यों बंद हुई?

सऊदी अरब में आने वाले हज सीजन की वजह से यह फैसला लिया गया है। दूतावास ने साफ़ कर दिया है कि वह अब पुराने सिस्टम के तहत सऊदी ट्रांजिट वीज़ा के नए आवेदन न तो स्वीकार करेगा और न ही उन्हें प्रोसेस करेगा। यह नियम 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है और अगली सूचना तक जारी रहेगा।

अब वीज़ा के लिए क्या करना होगा?

जो भारतीय यात्री सऊदी अरब के रास्ते यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अब सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करना होगा। वीज़ा, इमिग्रेशन और ट्रांजिट नियमों की पूरी जानकारी अब एयरलाइन ही देगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की तैयारी करने से पहले एयरलाइन से सभी ज़रूरी नियमों की जानकारी ले लें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com