ग्राहकों के लिए अच्छी खबर

Emirates airline के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सुनाई गई है। दुबई आने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइन मुफ्त होटल सुविधा की घोषणा की है। कहा गया है कि जो भी यात्री फर्स्ट या बिजनेस क्लास में Emirates return ticket बुक करते हैं उनके दो रात के लिए Hotel Dubai One Central में रहने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा Novotel World Trade Centre, Dubai में भी यात्रियों के लिए वन नाइट स्टे की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा उन्हें मिलेगी जो प्रीमियम इकोनॉमी क्लास या इकोनॉमी क्लास की टिकट बुक करेंगे।

कब से कब तक टिकट कर सकते हैं बुक?

यह ऑफर दुबई में सभी रिटर्न टिकट पर लागू है। जो भी यात्री 24 घंटे से अधिक के यात्रा के लिए टिकट बुक करेगा वह 26 मई से लेकर 31 अगस्त के बीच ऑफर का लाभ उठा सकता है।

कैसे बुक करें टिकट?

यात्री इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए emirates.com, Emirates call centre, ticket offices या ट्रैवल एजेंट की मदद से टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रा के 96 घंटे पहले टिकट बुक करना अनिवार्य है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>