Emirates airline ने केबिन क्रू भर्ती की घोषणा की

Emirates airline ने Airbus A350s के लिए 5,000 cabin crew members की भर्ती की घोषणा की है। इस बात की जानकारी दी गई है कि उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो तुरंत ही इस जॉब से जुड़ना चाहते हैं। योग्यता की बात करें तो इसके लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है। अपनी योग्यता के आधार पर जॉब के लिए आवेदन किया जा सकता है।

साथ ही पार्ट टाईम वर्क और इंटर्नशिप हो तो और भी बेहतर है। उम्मीदवार का hospitality या customer service experience में साल या उससे अधिक का अनुभव बेहतर होगा। काम के आधार पर अच्छी सैलरी और सारी सुविधा प्रदान की जाएगी।

76 देशों के 140 शहरों में घूमने का लाभ

एयरलाइन के द्वारा यह कहा गया है कि यह नौकरी काम से भी बढ़कर है क्योंकि इसमें उम्मीदवारों को 76 देशों के 140 शहरों में घूमने का लाभ मिलेगा, अब इससे ज्यादा और क्या ही चाहिए। इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में 8 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को गंभीर स्थिति में भी शांत और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>