Emirates Airline से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयरलाइन दुबई से आवागमन करने वाली यात्रियों के लिए यात्रा गाइडलाइन जारी कर दी है। यात्रियों से कहा गया है कि उन्हें अपने साथ पेजर और वॉकी टॉकीज लेकर आवागमन करने की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस के द्वारा कर लिया जाएगा बरामद

पुलिस अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर किसी यात्री के पास pagers और walkie-talkies पाया जाता है तो उसे बरामद कर लिया जाएगा। शुक्रवार रात को दिए गए इस अपडेट में यह बताया गया है कि किसी भी यात्री को अपने चेकइन या केबिन बैगेज में इन प्रतिबंधित प्रोडक्ट को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

बताते चलें कि अभी फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात और लेबनान के बीच विमानों के संचालन की सुविधा नहीं दी जा रही है। 8 अक्तूबर तक Dubai और Beirut के बीच विमान का संचालन नहीं किया जाएगा। अगले आदेश तक विमानों की सेवा नहीं दी जाएगी। आवागमन करने वाले यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>