Emirates Airline ने शुरू की Flights के संचालन की सुविधा, 4 नवंबर से 14 साप्ताहिक विमानों की सेवा उपलब्ध

Satyam Kumari10 May 20241 min read0 viewsUAE

Airline ने कई स्थानों के लिए विमानों के संचालन की घोषणा की

Emirates एयरलाइन ने कई स्थानों के लिए विमानों के संचालन की घोषणा की है। शुक्रवार को एयरलाइन के द्वारा इस बात की घोषणा की गई है कि 4 नवंबर से Edinburgh के लिए विमानों के संचालन की शुरुआत कर दी जाएगी। कहा गया है कि कई स्थानों के लिए कोरोना महामारी के समय विमान को स्थगित कर दिया गया था।

बताते चलें कि Glasgow के लिए A380 विमान का संचालन किया जायेगा। यात्रियों को 14 साप्ताहिक विमानों की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। Airline ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है कि Dubai से Edinburgh route के लिए Emirates A350-900 aircraft का संचालन शुरू किया जाएगा।

आवागमन हो जायेगा आसान

कहा गया है कि Emirates A350-900 aircraft में बिजनेस क्लास में 32 सीट, Premium Economy क्लास में 21 सीट और इकोनॉमी क्लास में 259 seats उपलब्ध होंगे। एयरलाइन के द्वारा अभी फिलहाल UK के लिए 133 weekly flights का संचालन किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment