विमानों को किया गया स्थगित 

संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन ने शुक्रवार को कई फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। तो अगर आप यात्रा का विचार कर रहे हैं या टिकट बुक कर चुके हैं तो आपको यह अपडेट जरूर जान लेना चाहिए। दरअसल, दुबई की एयरलाइन Emirates ने German airports से उड़ानों के आवागमन को स्थगित कर दिया है।

Frankfurt, Hamburg और Munich से विमान स्थगित

बताते चलें कि वहां पर कामगार पगार को लेकर स्ट्राइक कर रहे हैं ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि आज यानी कि 17 फरवरी को जर्मनी के Frankfurt, Hamburg और Munich से आवागमन को लेकर विमान स्थगित रहे हैं। वहीं Etihad Airways ने भी कहा है कि इस कारण विमान स्थगित और प्रभावित रहे हैं।

प्रभावित यात्रियों के लिए एयरलाइन का संदेश

वहीं इसके कारण प्रभावित यात्रियों के लिए भी एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी के लिए हमें खेद है। प्रभावित ग्राहकों को अपने बुकिंग एजेंट से संपर्क करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>