DUBAI जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह इमरजेंसी मेडिकल कारणों से कराई गई है। Emirates flight EK415 के साथ यह घटना 8 फरवरी को हुआ था। दरअसल, फ्लाइट Sydney से Dubai जा रहा था। लेकिन इमरजेंसी के कारण तुरंत ही Perth के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट के लैंड होते ही पीड़ित व्यक्ति को मेडिकल स्टाफ ले गए।

पीड़ित को तुरंत के जाया गया अस्पताल 

बताते चलें कि उसे तुरंत Royal Perth Hospital ले जाया गया। जहां उसे जरूरी मेडिकल हेल्प दी गई। बाद में विमान ने उड़ान भरी और दुबई पहुंच गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही Brussels जा रही Emirates flight को मेडिकल इमरजेंसी के कारण Erbil में लैंडिंग कराई गई थी।

हालांकि, FLIGHT में क्रू मेंबर्स को मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैयार किया जाता है और ट्रेनिंग दी जाती है। कई मामलों में वह बीच हवा में यात्रियों को अच्छी मेडिकल सेवा देकर जान बचाते हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।