संयुक्त अरब अमीरात में अगर किसी व्यक्ति के पास Emirates ID है तो उसे इसपर कई तरह की सुविधा मिलती है। एक तरह का कार्ड होता है जिसमें कार्ड होल्डर की सभी आइडेंटिफिकेशन डिटेल होती है। इस कार्ड पर कार्ड होल्डर को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

देश में Enter/exit में होती है आसानी

देश में एग्जिट या एंट्री करने के लिए इमीग्रेशन प्रक्रिया आसान हो जाती है। Emirates ID से यह प्रक्रिया मिनिट में पूरा किया जा सकता है। इसकी मदद से यात्री फैसियल स्किन या फिर बोर्डिंग पास से आसानी से एग्जिट या इंटर कर सकता है। इसके अलावा यात्रियों को वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा के प्रदान की जाती है।

Emirates ID से फ्यूल के लिए पेमेंट भी किया जा सकता है। सबसे पहले Adnoc wallet को रजिस्टर करना होगा और फिर इसे Emirates ID को लिंक करना होगा। फिर क्रेडिट कार्ड की जगह Emirates ID का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस कार्ड की मदद से लोग अपने ट्रैवल बैन सहित वीजा स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोगों के पास हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड नहीं होता है लेकिन अब इसकी फिक्र नहीं होगी क्योंकि Emirates ID में ही सभी डिटेल होंगे जो हेल्थ केयर में जरूरी होंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>