अपने कार्ड को समय पर रिन्यू नहीं किया तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर वह अपने कार्ड को समय पर रिन्यू नहीं कराते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है। Emirates ID के साथ साथ विदेश मामलों से जुड़ी सेवाओं के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता है।

कितना लगेगा जुर्माना?

इस बात की जानकारी दी गई है कि रजिस्ट्रेशन के साथ रिन्यूअल में अगर किसी तरह की देरी होती है तो आरोपी को जुर्माना भरना पड़ सकता है।

रजिस्ट्रेशन और ID card जारी होने में देरी होने पर आरोपी पर Dh20 के प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। इसपर अधिकतम जुर्माना Dh1,000 लगेगा। सिस्टम का मिसयूज करने पर Dh5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं एक्सपायर होने के 30 दिन के बाद तक अगर आईडी कार्ड रिन्यू नहीं किया गया तो Dh20 के प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा जो कि अधिकतम Dh1,000 हो सकता है।

नियोक्ता का काम रोकने और सहयोग न करने पर Dh5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठान के लिए वीजा या परमिट जारी करना जो काम नहीं करता है। इसके लिए Dh20,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>