वीजा रिन्यूअल प्रक्रिया को किया जा रहा है आसान

संयुक्त अरब अमीरात में रेजिडेंस विजा या Emirates ID के रिन्यूअल की प्रक्रिया को आसान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब आवेदकों को अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इस आसान करने के लिए अधिकारियों के द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है।

General Directorate of Residency and Foreigners Affairs (GDRFA) के द्वारा यह बताया गया है कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दुबई के Amer centre में आपको खुद जाने की जरूरत नहीं है। यह काम आप कहीं से भी वीडियो कॉल की मदद से कर सकते हैं।

वीडियो कॉल के जरिए ही पूरा हो जाएगा काम

GDRFA के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि अगर आवेदक किसी प्रकार का डॉक्यूमेंट अटैच करना भूल जाता है या उसका कोई ट्रांजैक्शन बाकी रहता है तो वह उसे इस काम को पूरा करने के लिए Amer centre जाने की जरूरत नहीं है। इस काम को वह Virtual Amer Service की मदद से पूरा कर सकता है। यह प्रक्रिया बेहद ही आसान है और लोगों के समय को बचाता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>