Emirates एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक बड़ा अपडेट दिया है। अब 1 मई से कुवैत और ओमान के लिए फ्लाइट्स का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। दुबई और इन देशों के बीच आने-जाने वाले लोगों और प्रवासियों के लिए यह खबर काफी राहत भरी है।

कुवैत के लिए फ्लाइट्स का क्या समय रहेगा?

एयरलाइन की जानकारी के मुताबिक, दुबई और कुवैत के बीच रोजाना दो सीधी फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। पहली फ्लाइट जिसका नंबर EK855 है, वह सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट EK857 दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरेगी।

किन एयरपोर्ट्स के बीच चलेंगी ये उड़ानें?

ये फ्लाइट्स Dubai International Airport से शुरू होकर Kuwait International Airport तक जाएंगी। इसके अलावा, Emirates ने ओमान के लिए भी अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों को सुविधा मिलेगी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.