EMotorad ने अपना नया ई साइकिल T-Rex Pro को लॉन्च कर दिया है जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। अगर आप नया ई साइकिल खरीदना चाहते हैं तो आसानी से इसे खरीद सकते हैं। आईए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है T-Rex Pro के फीचर्स?

यह e-cycle पुरी तरह से front और rear lights से लैस है। इसमें हाई और लो बीम सेटिंग दी गई है। इसमें horn, flashlight और ambient light settings दिया गया है। इंडिकेटर के साथ रियर लाईट और ब्रेक लाईट भी दिया गया है। T-Rex Pro की अधिकतम वजन 110 kg है।

यह दो तरह के व्हील साइज 27.5” और 29” में उपलब्ध है। इसमें 36V 13Ah lithium-ion battery दी गई है जो पेडल मोड पर 70 km का रेंज प्रदान करता है। 4 से 6 घण्टे में यह पूरा चार्ज हो जाता है। यह deep purple, spring green और ocean blue में, यानी कि तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

क्या है इसकी कीमत?

कीमत की बात करें तो 27.5” version की कीमत Rs.52,999 और 29” version की कीमत Rs.53,999 तय की गई है। इसे कंपनी की वेबसाईट, Amazon, Flipkart से ऑर्डर कर सकेंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>