IRCTC समय समय पर लेकर आता है टूर पैकेज

IRCTC समय समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसकी मदद से यात्रियों को कई खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाता है। एक बार फिर से आईआरसीटीसी ENJOYABLE TRIP TO UDAIPUR, KUMBALGARH AND MOUNT ABU PACKAGE लेकर आया है जिसकी मदद से आप अपनी सर्दियों की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का होगा जिसमें Flight की मदद से यात्रियों को घुमाया जायेगा। इसमें आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी क्योंकि उन्हें ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा दी जाएगी। ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा दी जाएगी।

किन स्थानों पर घुमाया जाएगा?

इस दौरान यात्रियों को उदयपुर, कुंभलगढ़, माउंट आबू आदि स्थानों पर घुमाया जाएगा। यात्रियों को इसके लिए 48,100 रुपए से लेकर 37,700 रुपए तक खर्च करने होंगे। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से यात्री टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>