उनके मालिकों को सभी तरह के जुर्माने से भी मुक्ति दी गई

ओमान के बाहर फंसे ऊंट और उनके मालिकों के लिए खुशखबरी है। ओमान की Ministry of Agriculture, Fisheries, and Water Resources ने बयान जारी कर कहा है कि सल्तनत से बाहर फंसे सभी ऊंटों को प्रवेश की अनुमति है। वहीं उनके मालिकों को सभी तरह के जुर्माने से भी मुक्ति दी जाती है यानी कि उनका किसी तरह का जुर्माना नहीं लगेगा।

जारी किया गया है बयान

जारी बयान में कहा गया है कि बढ़ रहे कोरोना पर लगाम लगाने के लिए ओमान ने अपने land बॉर्डर्स को बंद कर दिए हैं। लेकिन ऊंट और उनके मालिकों को ओमान में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। साथ ही उनके मालिकों पर September 2020 से लेकर March 2021 के अंत तक के सभी तरह के जुर्माने से भी छूट दी जाती है। 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।