कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दरों का बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि इस साल भी खाताधारकों को 8.25% की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर को इसी स्तर पर स्थिर रखा गया है। इस फैसले से देश और विदेश में रह रहे भारतीय मूल के करीब 7.48 करोड़ कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।

🗞️: Riyadh US Embassy पर ड्रोन हमला, सऊदी रक्षा मंत्रालय ने दी नुकसान की जानकारी

किसे मिलेगा फायदा और कब आएगा ब्याज का पैसा?

EPFO के इस फैसले से 7.48 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्यों को लाभ मिलेगा। बोर्ड ने कुल 1.07 लाख करोड़ रुपये ब्याज के रूप में बांटने की मंजूरी दी है। यह पैसा वित्त मंत्रालय की अंतिम मंजूरी के बाद सीधे कर्मचारियों के अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया जुलाई से दिसंबर के बीच पूरी कर ली जाती है। बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद EPFO ने निवेश से अच्छी कमाई की है, जिससे सब्सक्राइबर्स को सुरक्षित और बेहतर रिटर्न मिल रहा है।

पुराने खातों के लिए Auto Claim Settlement और नए नियम

बैठक में उन खातों के लिए बड़ी राहत दी गई है जो पिछले 3 साल से बंद पड़े हैं और जिनमें कोई लेन-देन नहीं हुआ है। अगर किसी ऐसे निष्क्रिय खाते में 1000 रुपये या उससे कम की रकम जमा है, तो वह पैसा अब बिना किसी भाग-दौड़ या आवेदन के सीधे आपके आधार से लिंक बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा IT सिस्टम को हाईटेक बनाने के लिए 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि 94% क्लेम केवल 20 दिनों के भीतर निपटाए जा सकें।

मुख्य अपडेट जानकारी
ब्याज दर (2025-26) 8.25%
कुल लाभार्थी कर्मचारी 7.48 करोड़
कुल वितरित होने वाला ब्याज ₹1,07,000 करोड़
Auto Claim सुविधा ₹1,000 तक (3 साल पुराने खाते)
IT सिस्टम बजट ₹2,500 करोड़
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com