इस बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर

RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके बाद SBI, HDFC समेत कई बैंकों ने अपने सेविंग, फिक्स डिपॉजिट और RD के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ESAF Small Finance Bank (SFB) ने अपने 2 करोड़ से कम के रकम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 15 फरवरी, 2023 से लागू हो चुकी हैं। बैंक 999 दिन के टेन्योर पर नॉन सीनियर सिटीजन को 8.10% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन 8.60% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

कुछ इस तरह है नया स्लैब

बैंक 7 से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 4.00% की ब्याज दर, 15 से 59 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 4.50% की ब्याज दर, 60 से 90 दिनों की अवधि के जमा पर 5.00% की ब्याज दर और 91 से 182 दिनों की अवधि के जमा पर 5.25% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

वहीं बैंक 183 और 1 वर्ष के बीच की परिपक्वता वाली जमाओं पर 6.00% की ब्याज दर, 1 वर्ष और 1 दिन और 2 वर्ष से कम की परिपक्वता वाली जमाओं पर अब 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर, 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम अवधि की सावधि जमा पर 8.00% की ब्याज दर, 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम अवधि में परिपक्व होने पर 5.75% की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। 5 साल से 10 साल की जमा अवधि पर 5.25% की ब्याज दर और 999 दिनों (2 साल 8 महीने और 26 दिन) की जमा अवधि पर 8.10% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>