Bank ने बढ़ाया ब्याज दर

ESAF Small Finance Bank (SFB) ने अपने 2 करोड़ से कम के फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें April 14, 2023 से लागू होंगी।

बैंक जनरल ग्राहकों को 4.00% से लेकर 6.25% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 4.50% से लेकर 6.75% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

बैंक सबसे अधिक ब्याज दर 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर जनरल ग्राहकों को 8.50% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 9.00% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

अलग अलग टेन्योर पर इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 4.00% की ब्याज दर, 15 से 59 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 4.50% की ब्याज दर, 60 से 90 दिनों की अवधि वाली जमाओं के लिए 5.00% और 91 से 182 दिनों की अवधि वाली जमाओं के लिए 5.25% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

वहीं 183 दिनों से एक वर्ष में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अभी भी 6.00% ब्याज दर, एक वर्ष, एक दिन, दो साल से कम समय में परिपक्व होने वालों को अब 8.00% ब्याज दर, 2 साल से 3 साल से कम समय में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 8.50% ब्याज दर और 3 साल से 5 साल से कम समय में परिपक्व होने वालों पर 6.75% ब्याज दर और 5 साल से 10 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.25% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>