संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन मामले में बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच चल रही है जिस दौरान प्रतिष्ठा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है।

15 फरवरी को Adafsa ने जारी किया अपडेट

बताते चलें कि Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority (Adafsa) ने 15 फरवरी को इस बात की जानकारी दी है कि अबू धाबी के Al Khalidiyah District (West 6) में एक प्रतिष्ठान को बंद कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठान के द्वारा ऐसे खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था जो लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता था।

यह पहली बार नहीं है जब किसी खाद्य प्रतिष्ठान को बंद किया गया है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें आरोपियों के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है। Adafsa के द्वारा कई गाइडलाइन जारी किए गए हैं जिनका पालन लोगों के लिए काफी जरूरी होता है। अगर कोई प्रतिष्ठान इन नियमों का पालन नहीं करता है तो कार्यवाही जरूर की जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>