नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने के साथ बंदी का भी आदेश

कतर में सुरक्षा अभियान के तहत अधिकारियों के द्वारा जांच की जाती रहती है। एक प्रतिष्ठान में नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने के साथ बंदी का भी आदेश दिया जाता है। Qatar नगरपालिका ने यह घोषणा की है कि Al Rayyan Municipality ने Al Tanour Hot Restaurant को 5 दिन के लिए बंद कर दिया है।

खाने योग्य नहीं था खाना

बताते चलें कि प्रतिष्ठान पर ह्यूमन फूड कंट्रोल के Law No. 8 of 1990 के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। प्रतिष्ठान में ऐसे खाद्य पदार्थ थे जो खाने योग्य नहीं थे।

अधिकारियों ने कहा है कि प्रतिष्ठानों के कामगारों को इस बाबत सचेत रहना चाहिए और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जो भी खाद्य पदार्थ रखे उसकी गुणवत्ता मेंटेन करते रहें।