ओमान में नियुक्ताओं के लिए पेमेंट को लेकर नई जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि उन्हें कामगारों का पेमेंट पहले ही कर देना चाहिए। Ministry of Labour ने प्राइवेट सेक्टर संस्थाओं से अपील की है कि उन्हें हॉलीडे के पहले ही कामगारों के पेमेंट का भुगतान कर देना चाहिए।

जल्द ही मनाई जाएगी ईद

मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है। रमजान का महीना खत्म होने वाला है जिसके बाद ईद मनाई जाएगी जिस पर कामगारों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है।

नियोक्ताओं के लिए जारी किए गए इस सर्कुलर में कहा गया है कि ईद के मौके पर सभी प्राइवेट सेक्टर संस्थानो को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने हॉलीडे के पहले ही कर्मचारियों के पेमेंट का भुगतान कर दिया है। कामगारों को मार्च 2025 महीने का पेमेंट गुरुवार 27th March 2025 तक मिल जाना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>