Etihad Airways की फ्लाइट EY299 ने शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को कराची के Jinnah International Airport से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में कुछ तकनीकी खराबी देखी गई, जिसके चलते पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस कराची एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया।
ℹ️: Dubai Police: दुबई में मानव तस्करी रोकने के लिए नया प्लान, डिजिटल क्राइम पर सरकार की पैनी नजर.।
सभी यात्री सुरक्षित
विमान में कुल 128 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित रूप से लैंड करने में सफल रहे। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट लाउंज में शिफ्ट कर दिया गया है। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि उनकी टीमें सभी यात्रियों के लिए आगे की यात्रा का प्रबंध कर रही हैं।
एयरलाइन के इंजीनियर और तकनीकी स्टाफ अभी विमान की जांच कर रहे हैं ताकि खराबी का असली कारण पता चल सके। एतिहाद एयरवेज का कहना है कि वे यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और फिलहाल इस मामले को लेकर अपनी सभी सेवाएं दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
