अपनी लंबी यात्रा के दौरान अगर आप संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में थोड़ा विश्राम करना चाहते हैं तो इसके लिए निशुल्क होटल अकोमोडेशन की सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आईए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किन लोगों को मिलेगा फ्री स्टे का ऑफर?

जिन भी यात्रियों ने Etihad Airways से अपनी कन्फर्म फ्लाईट टिकट बुक की है वह इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर राउंड ट्रिप टिकट पर ही उपलब्ध होगा। निशुल्क अकोमोडेशन का लाभ आवागमन के दौरान केवल एक ही बार उठाया जा सकेगा। यह सेवा ओमान आवागमन करने वाले लोगों के उपलब्ध नहीं है।

ध्यान रहे कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए फ्लाईट टिकट की बुकिंग Etihad online से करनी होगी। अगर आपने पहले ही टिकट बुक कर लिया है तब भी etihad.com/manage या etihad.com/en/abu-dhabi/stopover पर जाकर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

अगर आपने कॉन्टैक्ट सेंटर, कॉल या चैट के जरिए टिकट बुकिंग किया है तो भी एयरलाइन से टिकट बुक कर सकते हैं। फ्लाईट के अबू धाबी जाने से कम से कम 3 दिन पहले होटल की बुकिंग हो जानी चाहिए। ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुकिंग पर यह सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>