एयरलाइन ने लाया आकर्षक डील, कम कीमत में करें यात्रा

यात्रा की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय यात्रियों के लिए Etihad एयरलाइन की तरफ से आकर्षक डील दी जा रही है जिसकी मदद से आप आसानी से कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं। एयरलाइन की तरफ से कर चुनिंदा स्थानों के लिए यात्रियों को कम कीमत में टिकट की सुविधा दी जा रही है।

भारत के लिए कम कीमत पर मिल जायेगा टिकट

इस बात की जानकारी दी गई है कि मुंबई के लिए इकोनॉमी क्लास में मात्र Dh895 में और दिल्ली के लिए मात्र Dh995 में टिकट की सुविधा दी जा रही है। भारत के अलावा कई और चुनिंदा स्थानों के लिए लोगों को टिकट पर कई तरह के discount offer दिए जा रहे हैं। जो भी यूरोप घूमने जाना चाहते हैं उन्हें Zurich जाने के लिए Dh2,445 या बिज़नेस क्लास के लिए Dh14,995 लगेगा।

कब से कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?

इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई यात्री इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। टिकट की बुकिंग 31 जुलाई तक की जा सकती है। इस टिकट की बुकिंग पर 10 सितंबर से लेकर 10 दिसंबर 2023 तक यात्रा किया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>