Etihad Airways ने की यात्रियों से अपील, बेहतर यात्रा एक्सपीरियंस के लिए 4 घंटे पहले पहुंचे Airport

Satyam Kumari19 November 20241 min read0 viewsUAE

Etihad Airways की वेबसाइट पर यात्रियों के लिए ट्रैवल अपडेट जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि उन्हें विमानों के प्रस्थान के करीब चार घंटे पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाना चाहिए। Toronto Pearson International Airport (YYZ) से प्रस्थान करने वाले विमानों के यात्रियों के लिए अपडेट जारी किया गया है।

अधिकारियों को मिल सकेगा pre-flight processing का टाईम

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर यात्री एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचते हैं तो उन्हें pre-flight processing का टाईम मिल सकेगा। एयरलाइन के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि उनका कांटेक्ट डिटेल अपडेट होना चाहिए ताकि किसी तरह का अपडेट उन्हें समय पर पहुंच सके।

यात्री एयरलाइन से chat, social media या फिर फोन करके अपने सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। यात्रियों को Airport पर 4 घंटे पहले पहुंचना ही होता है।

Share:

Comments

Leave a comment