Etihad Airways ने की विमान संचालन में विस्तार की घोषणा, 1 अक्टूबर से मिलेगी तीसरी दैनिक फ्लाईट

Satyam Kumari18 March 20251 min read1 viewsUAE

सोमवार को Etihad Airways एयरलाइन ने नए स्थान के लिए फ्लाइट संचालन की घोषणा की है। एयरलाइन ने रूस के लिए Abu Dhabi-Moscow route पर फ्लाइट संख्या को बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसकी मदद से दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाली यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा नई फ्लाइट का संचालन

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अबू धाबी और मॉस्को के बीच नई तीसरी फ्लाइट की शुरुआत 1 अक्टूबर से की जाएगी। एयरलाइन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Abu Dhabi और Moscow Sheremetyevo Airport (SVO) के बीच तीसरी दैनिक फ्लाईट की सेवा एतिहाद के द्वारा 1 अक्टूबर से किया जाएगा।

यात्रियों के लिए Airbus A320 aircraft की सेवा दी जाएगी जिसमें 8 Business और 150 Economy seats उपलब्ध हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में एयरलाइन के द्वारा नए स्थान Sochi के लिए भी फ्लाइट संचालन की सेवा दी जा रही है।

 

Share:

Comments

Leave a comment