भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार Etihad Airways की तरफ से यात्रियों के लिए डिस्काउंट की घोषणा कीगई है। Airline भारत के लिए आवागमन की सुविधा पिछले 20 सालों से प्रदान कर रहा है और इसी के वर्षगांठ पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की गई है।

Flight Ticket पर कितनी मिलेगी छूट?

Airline के द्वारा यह कहा गया है कि भारतीय यात्रियों को भारत और यूएई आवागमन के लिए बुक किए गए टिकट पर 20% की छूट दी जाएगी। 

यह सेल 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक लागू रहेगा। 

इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 15 मार्च 2025 तक यात्रा कर सकते हैं। 

यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि टिकट पर डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए उन्हें एयरलाइन के आधिकारिक वेबसाइट से टिकट की बुकिंग करनी होगी। 

एयरलाइन के द्वारा Thiruvananthapuram, Kozhikode, मुम्बई और Jaipur सहित कई स्थानों के लिए यात्रा सेवा प्रदान की जाती है। 

भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए Etihad के द्वारा हाल ही में हिंदी भाषा में वेबसाइट भी लॉन्च किया गया है। 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>