UAE में रहने वाले नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। Etihad Credit Bureau ने 14 जुलाई 2026 से एक बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी पेंशन विभाग GPSSA और Nafis प्रोग्राम का डेटा क्रेडिट रिपोर्ट के साथ जोड़ा जाएगा। इस बदलाव से लोगों की आय का सही आकलन हो सकेगा और लोन मिलने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
📰: Gulf देशों पर ईरान का बड़ा हमला: कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को बनाया निशाना, मिस्र ने जताई कड़ी आपत्ति।
लोन मिलने में कैसे होगी आसानी
पहले बैंकों के पास लोन देने के लिए केवल सैलरी की जानकारी होती थी। अब इस नई व्यवस्था से पेंशन की राशि और Nafis सपोर्ट को भी क्रेडिट रिपोर्ट में शामिल किया गया है। इससे वित्तीय संस्थानों को व्यक्ति की सही इनकम पता चलेगी, जिससे वे बेहतर तरीके से लोन या क्रेडिट फैसिलिटी दे पाएंगे।
अधिकारियों का क्या कहना है
Etihad Credit Bureau के महानिदेशक Marwan Ahmed Lutfi ने बताया कि यह कदम इनकम को समझने का एक बेहतर तरीका है, जिससे लोन देने वाले बैंक सोच-समझकर फैसला ले पाएंगे। GPSSA के महानिदेशक Faras Abdul Kareem Al Ramahi ने इसे नागरिकों के आर्थिक भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी बताया है। वहीं, Emirati Talent Competitiveness Council के सचिव Ghannam Al Mazrouei ने कहा कि इससे अमीराती नागरिकों की आर्थिक स्थिति और साफ होगी, जिससे उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
