विंटर वेकेशन या फिर समर वेकेशन के दौरान कई लोग अलग-अलग स्थान पर घूमना पसंद करते हैं। इसके लिए एयरलाइंस के द्वारा भी कई स्थानों के लिए Flights के संचालन की शुरुआत की जाती है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि Etihad के द्वारा Abu Dhabi से एशिया को जोड़ने वाली कई रूट पर फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा।

July 2025 से शुरू किया जाएगा संचालन

एयरलाइन अधिकारियों के द्वारा इसमें जानकारी दी गई है कि जुलाई 2025 से विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के लिए Atlanta, Taipei, Medan, Phnom Penh, Krabi, Tunis, Chiang Mai, Hong Kong, Hanoi और Algiers के लिए विमान की सेवा दी जाएगी। एशिया से कई रूट पर फ्लाईट की सेवा दी जा रही है।

यह भी कहा गया है कि जब Tunisian और Algerian फ्लाईट की शुरुआत की जाएगी तो इसे हजारों यात्रियों को सहायता मिलेगी। बताया गया है कि अबू धाबी में 25,000 Algerians और करीब 47,000 Tunisians रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को इससे बहुत सहूलियत मिलेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>