लोग खूब पसंद कर रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार भी दे रही है बढ़ावा 

अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों में दिलचस्पी ले रहे हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों से परेशान जनता को यह बेहतर विकल्प लग रहा है। देश विदेश की कंपनियां भी शानदार और बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में लगे हुए हैं। वहीं सरकार के द्वारा भी इन वाहनों पर सब्सिडी का ऐलान किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर भी उपयोगी है। इसी बीच बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा विकसित EV-Yatra Portal (ईवी-यात्रा पोर्टल) को लॉन्च किया है।

क्या है EV यात्रा पोर्टल?

यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक वाहन मालिक नजदीकी ईवी चार्जर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसकी मदद से चार्जिंग स्लॉट को प्री-बुकिंग, स्टेशन पर लगे चार्जर के टाइप, चार्ज करने के लिए टैरिफ आदि की डिटेल आसानी से मिल जायेगा। इसे राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान लॉन्च किया गया है। यह एप अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध है।

इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए सुविधा 

बताते चलें कि इससे इससे इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। जिससे पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम किया जा सकेगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।