संयुक्त अरब अमीरात में कुछ कामगारों के लिए यह ईद का त्यौहार काफी अच्छा रहा है क्योंकि उन्होंने कई तरह के ईनाम जीत लिए हैं। इन कामगारों ने car, e-scooter, smartphone, shopping vouchers आदि जीत लिया है।

इवेंट्स का किया गया था आयोजन

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) और फेडरल और लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर एक इवेंट्स का आयोजन किया था जिसमें कामगारों को भाग लेने की अनुमति थी। इसका मकसद यूएई में कामगारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।

इस इवेंट में करीब 1 लाख कामगारों ने भाग लिया था और Eid Al Fitr celebration के तौर पर इसका आयोजन किया गया था। इससे संबंधित पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया X पर शेयर किया जा रहा है। इसमें लोगों को अलग अलग ईनाम जीतते हुए भी दिखाया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन ‘Our Workers Are the Pulse of Our Achievements.’ स्लोगन के तहत देश के अलग-अलग 10 हिस्सों में कराया गया था।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>