आजकल विदेश घूमना भारतीयों के लिए पहले से ज़्यादा आसान हो गया है, और इसका श्रेय जाता है ई-वीज़ा सिस्टम को! कई देश भारतियों को ई-वीज़ा की सुविधा देते हैं। आइए जानते हैं टॉप 5 ऐसे देशों के बारे में:

1. सिंगापुर

सिंगापुर का मॉडर्न कल्चर और लज़ीज़ खाना भारतीयों को खूब लुभाता है। यहां जाने के लिए आप आसानी से ई-वीज़ा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2. तुर्की

तुर्की का ई-वीज़ा 6 महीने तक वैलिड रहता है। इसमें आप 30 दिन तक रुक सकते हैं और सिंगल या मल्टीपल एंट्री ले सकते हैं। ये वीज़ा टूरिज़्म या बिज़नेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. इथियोपिया

इथियोपिया का ई-वीज़ा भी भारतीयों के लिए उपलब्ध है। आप ऑनलाइन अप्लाई कर घर बैठे आसानी से अपना वीज़ा हासिल कर सकते हैं।

4. लाओस

अगर आप कुछ हटके जगह घूमना चाहते हैं तो लाओस बहुत अच्छा देश है। इसका ई-वीज़ा लेना भी सबसे आसान प्रक्रियाओं में से एक है।

5. जॉर्जिया

भारतीयों को जॉर्जिया भी ई-वीज़ा ऑनलाइन देता है। ध्यान रहे ये ई-वीज़ा सिर्फ टूरिज़्म के लिए मान्य है, बिज़नेस या जॉब के लिए नहीं।

इन देशों में घूमने जाने के लिए भारतीय नागरिक आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं और उसके बाद आसानी से फ़्लाइट टिकट बुक कर इन देशों में घूम कर आ सकते हैं।

यह आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि टूरिस्ट वीज़ा का प्रयोग केवल किसी भी देश में जाकर टूरिज़्म के लिए ही करें अन्यथा किसी भी प्रकार के कॉमर्शियल या कई देशों में नौकरी ढूंढने की कोशिश भी आपको समस्या में डाल सकती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।