संयुक्त अरब अमीरात में यूएई नेशनल डे के मौके पर लोगों के लिए की तरह की सुविधा की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को कंपनी के द्वारा यह घोषणा की गई है कि Telecom operator du के द्वारा 53rd UAE National Day के मौके पर फ्री डाटा की घोषणा की गई है।

कंपनी के द्वारा इस मौके पर exclusive offers और promotions की घोषणा की गई

बताते चलें कि कंपनी के द्वारा इस मौके पर exclusive offers और promotions की घोषणा की गई है। कहा गया है कि सभी पोस्ट पेड कस्टमर्स को इस मौके पर 7 दिन की वैधता वाला 53GB डाटा की सेवा दी जाएगी। यह बताया गया है कि जिन ग्राहकों ने Prepaid Flexi yearly plans को लिया है या इसपर स्विच करेंगे उन्हें 1 साल की वैधता वाला 53GB national data दिया जाएगा।

कैसे उठा सकते हैं इस सेवा का लाभ ?

यह बताया गया है कि जो भी व्यक्ति इस सेवा के लिए एलिजिबल हैं उन्हें 28 नवंबर शाम तक मैसेज भेज दिया जाएगा। उसी मैसेज में यह निर्देश दिया जाएगा कि ऑफर का लाभ किस तरह से उठाना है। ग्राहकों को इसी मैसेज में सारे डिटेल दे दिए जाएंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>