एक कामगार ने अपनी ही कंपनी से एक गाड़ी चुरा लिया 

यूएई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है।  जिसमें एक कामगार ने अपनी ही कंपनी से एक गाड़ी चुरा लिया। बता दें कि कामगार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। उसने वहां से Dh13,000 की बस चुरा ली।

बाद में उसे सुपरवाइजर की पोस्ट पर नौकरी दे दी गई थी

पहले वह दूसरे कामगारों को उनके घर से ऑफिस तक लाता था यानी कि ड्राइविंग करता था। बाद में उसे सुपरवाइजर की पोस्ट पर नौकरी दे दी गई। 

उसके पास बस की डुप्लीकेट चाबी थी। उसे पता था कि वीकेंड पर वहां कोई नहीं होगा। वह वहां गया और वहां से बस चुरा कर ले भागा।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को पकड़ लिया, सुपरवाइजर ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है

अगले दिन जब उस बस का ड्राइवर वहां आया तो वहां से बस गायब थी। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को पकड़ लिया, सुपरवाइजर ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।  

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।