महिला को जान से मारने की धमकी देता था

दुबई कोर्ट ने एक प्रवासी को देश निकाला की सजा दी है। आरोप है कि प्रवासी एक महिला को जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने आज जाकर इस बात की शिकायत पुलिस में कर दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रवासी एक महिला के प्रेम में पड़ गया था और वह उससे शादी करना चाहता था

मामले के अनुसार प्रवासी एक महिला के प्रेम में पड़ गया था और वह उससे शादी करना चाहता था। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उसने मैसेज का इस्तेमाल किया। महिला उसी के साथ एक स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर में काम करती थी।

आरोपी को देश निकाला की सजा मिली

महिला को यह बात पसंद नहीं आई और उस महिला ने इस बात पर नाराजगी जताई। महिला की बात सुनकर प्रवासी को गुस्सा आ गया और वह महिला को फोन और मैसेज के द्वारा जान से मारने की धमकी देने लगा। कोर्ट ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को देश निकाला की सजा दी है।