संयुक्त अरब अमीरात में सभी लेबर और घरेलू कामगार जिनके रेसीडेंसी वीजा और लेबर परमिट एक्सपायर हो गया है उन्हें मेडिकल टेस्ट बिना दिए हुए उनके वीजा को संयुक्त अरब अमीरात की सरकार मुफ्त में अपने से रिन्यू करेगी.

यह ऑटोमेटिक रिन्यूअल केवल उन कामगारों के लिए लागू है जो किसी भी कंस्ट्रक्शन या अन्य निर्माण कार्य में लगे हुए हैं या फिर घरेलू कामगार के तौर पर काम कर रहे हो.  संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रालय ने यह जानकारी दीया.

जो भी कामगार इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात में है और उनका लेबर परमिट या रेसिडेंट वीजा एक्सपायर हो गया है उन्हें किसी भी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है और उनका यह सारा कागज अपने से renew हो जाएगा.  यह फैसला कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लिया गया.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।