अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। इस दौरान ऐसे प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा रही है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और बिना परमिट के काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार Public Morals Protection Department, Farwaniya Security, और Residence Affairs Investigation नियमित जांच के दौरान 10 ऐसी महिला प्रवासियों को गिरफ्तार किया है जो अगर काम कर रही थी। गिरफ्तार की गई महिलाएं अलग-अलग नागरिकता की हैं।

अलग-अलग इलाकों में जांच के दौरान महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

अधिकारियों इस बात की जानकारी दी है कि अलग-अलग इलाकों में जांच के दौरान महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं को Farwaniya, Al-Firdous, Abdullah Al-Mubarak, और Al-Jahra इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है किया सभी महिलाएं बिल्डिंग और मार्केट में भीख मांग रही थी। महिलाओं के खिलाफ देश निकाला की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बात का ध्यान रखें कि कुवैत में बेगिंग एक कानूनी अपराध है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>