Syrian प्रवासी ने Dh1 million जीत लिया

132nd Mahzooz weekly draw में Amin नामक Syrian प्रवासी ने Dh1 million जीत लिया है। इस ड्रॉ में Amin ने शनिवार 10 जून 2023 को Dh1 million जीत लिया है। Amin संयुक्त अरब अमीरात में पिछले 15 सालों से रह रहे हैं और customs clearance agent के रूप में काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 2 सालों से Mahzooz में भाग ले रहे हैं और इससे पहले छोटे छोटे रिवार्ड जीत रहे थे लेकिन इस बार उन्हें जो जीत मिली उससे उनका जीवन बदल गया है।

जीतने की थी उम्मीद

उन्होंने बताया कि उन्हें एक न एक दिन जीतने की उम्मीद थी। 39 वर्षीय Amin की रातोरात किस्मत बदल गई है। उनका तीन महीने का बच्चा है जिसके लिए उन्होंने कई तरह के सपने सजाए हैं। उनका कहना है कि समय समय पर जीतते रहते थे जिसके कारण उन्हें एक न एक दिन कुछ बड़ा जीतने की उम्मीद थी।

उन्होंने बताया कि विजेता का पता लगाने के दौरान उन्होंने सबसे पहले नागरिकता देखी थी। उसके बाद अपना नाम देखा था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने डबल चेक किया।

आप भी ले सकते हैं भाग?

आप चाहे तो इसमें आप भी भाग ले सकते हैं। Mahzooz में भाग लेने के लिए www.mahzooz.ae वेबसाईट पर जाकर Dh35 की पानी की बॉटल खरीदनी होगी। इस तरह से आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

इस तरह के ड्रॉ में भाग लेकर लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। आप चाहे तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>